Ads Right Header

यौन उत्‍पीड़न के आरोपी चिन्मयानंद को इलाहाबाद हाई कोर्ट से जमानत मिली


प्रयागराज- यौन उत्पीड़न के आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद को लंबे समय के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिली, बता दें कि बीते दिनों में चिन्मयानंद पर लॉ की छात्रा ने बलात्कार का आरोप लगाया था। जिसके चलते चिन्मयानंद पिछले 135 दिनों से शाहजहांपुर जिला जेल में बंद थे। हालांकि चिन्मयानंद की जमानत याचिका पर 2 माह पहले भी सुनवाई हुई थी, तब कोर्ट ने इस फैसले को  सुरक्षित रख लिया था। गौरतलब है कि इससे पहले भी स्वामी चिन्मयानंद की पैरोल के लिए उनके वकील ने हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए जमानत की मांग की गई थी।

 

वीडियो वायरल के बाद छात्रा कई दिनों तक लापता भी थी जिसके बाद पुलिस ने छात्रा को राजस्थान से पकड़ा था। वहीं इस मामले में पीड़िता के पिता ने अपहरण और जान से मारने की धाराओं के तहत स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ मामला दर्ज कराया था वहीं चिन्मयानंद ने इस मामले में पीड़ित छात्रा और उसके दोस्तों पर ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगाया था जिसके बाद जांच में एसआईटी को छात्रा और उसके दोस्तों द्वारा ब्लैकमेलिंग के सुबूत भी मिले थे। 

Previous article
Next article

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel