Ads Right Header

गोवा के नए CM प्रमोद सावंत बहुमत परीक्षण में रहे सफल

गोवा के नए CM प्रमोद सावंत बहुमत परीक्षण में रहे सफल

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गोवा विधानसभा में बुधवार को सदन में हुए शक्ति परीक्षण में बीजेपी नीत सरकार का बहुमत साबित कर दिया मुख्यमंत्री सावंत के नेतृत्व वाली दो दिन पुरानी सरकार का विधानसभा में 20 विधायकों ने समर्थन किया जबकि 15 विधायकों ने इसका विरोध किया राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने सोमवार देर रात सावंत के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद सदन का विशेष सत्र बुधवार अपराह्न साढे 11 बजे बुलाया था

बीजेपी के 11 विधायकों के अलावा गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) एवं महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के तीन -तीन तथा तीन निर्दलीय विधायकों ने सावंत का समर्थन किया विधानसभा सत्र की अध्यक्षता उपाध्यक्ष माइकल लोबो ने की कांग्रेस के सभी 14 विधायकों और राकांपा के एक विधायक ने प्रस्ताव का विरोध कियाविश्वास मत जीतने के बाद सावंत ने सभी विधायकों से अपील की कि वे राज्य के हर कोने में विकास कार्यों को पहुंचाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करें मनोहर पर्रिकर के रविवार को निधन के बाद तटीय राज्य में नेतृत्व में बदलाव करना आवश्यक हो गया था

Previous article
Next article
This Is The Oldest Page

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel