Political
मुलायम ने जौनपुर के सीट पर अड़ाई टांग
शुक्रवार, 29 मार्च 2019
0
बीजेपी को रोकने के लिये जहां एक तरफ यूपी में सपा-बसपा गठबधंन करके एक साथ मैदान में उतर रही हैं। जिसमें अभी तक सब कुछ ठिक ही चल रहा था। लेकिन अब मुलायम सिंह ने एक नया दांव खेला हैं। जिसके बाद गठबधंन में दिक्कत आने लगी हैं। दरअसल मुलायम सिंह यादव ने पुर्वांचल की जौनपुर सीट पर अपने करीबी नेता पारसनाथ यादव को टिकट देना चाहते है, लेकिन गठबधंन के सीटो के अनुसार जौनपुर सीट बसपा के खाते में गई हैं। जिस वजह से अब दिक्कत आ रही हैं। वही बसपा सपा को ये सीट देने के लिये तैयार है, लेकिन एक ही सर्त पर वो सर्त है कि बलिया की सीट जो सपा के खाते है वो उसे सपा को दे दें।
सपा-बसपा गठबंधन में जौनपुर सीट बसपा और बलिया सीट सपा के खाते में गई हैं। ऐसे में बसपा ने जौनपुर से उम्मीदवारी को लेकर अभी फैसला नहीं किया हैं। जबकि, सपा बलिया से पूर्व पीएम चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी कर रही थी। भाजपा ने मौजूदा सांसद भरत सिंह का टिकट काट दिया हैं। अब भरत सिंह ने बगावती रुख अख्तियार किया हैं। ऐसे में सपा इस सीट पर जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही हैं।
Previous article
Next article




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें