Ads Right Header

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर भड़की पत्नी, कहा- बीच चौराहे पर नहीं खड़ा किया तो मेरा नाम रंजीत रंजन नहीं

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर भड़की पत्नी, कहा- बीच चौराहे पर नहीं खड़ा किया तो मेरा नाम रंजीत रंजन नहीं

जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। जिसके बाद अब उनकी पत्नी रंजीत रंजन ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा हैं। पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी बिहार सीएम पर भड़क गई हैं।

पप्पू यादव की पत्नी और पूर्व सासंद रंजीत रंजन ने सोशल मीडिया पर सीएम नीतीश कुमार को सीएम आवास से निकालकर बीच चौराहे पर खड़ा करने की धमकी दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने पप्पू यादव की जान पर खतरा होने की भी आशंका जताई हैं।

इसे भी पढ़े: कोरोना भगाने के लिए गोबर से नहाने का वीडियो शेयर कर अखिलेश का तंज, बोले- अब इस पर हंसे या रोएं

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर रंजीत रंजन ने लिखा है, 'नीतीश जी, पप्पू जी कोरोना निगेटिव हैं, अगर वह पॉजिटिव हुए तो आपको इस साजिश में शामिल चार लोगों एवं एम्बुलेंस चोरों को सीएम आवास से निकाल बीच चौराहे पर नहीं खड़ा किया तो मेरा नाम रंजीत रंजन नहीं।'

आगे उन्होंने लिखा, 'कल पूरे दिन-रात जो आपके प्रशासन ने पटना से मधेपुरा फिर वहां से वीरपुर तक पप्पू यादव जी के साथ जो ड्रामा किया है, वह देख रहे हैं। उन्हें मेडिकल फैसिलिटी अभी तक नहीं मिली हैं।'

अपहरण मामले में गिरफ्तार

बता दें कि बिहार के मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाने में साल 1989 में दर्ज अपहरण मामले में पुलिस ने पप्पू यादव को गिरफ्तार किया हैं। मधेपुरा जिले की पुलिस मंगलवार को चार बजे के करीब पटना पहुंची और हाई वोल्टेज ड्रामा और विरोध प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव को मधेपुरा के लिए लेकर निकल गई। रात को करीब एक बजे उनकी पेशी करवाई गई।

इसे भी पढ़े: मोदी कैबिनेट का बैटरी स्टोरेज को लेकर बड़ा फैसला, इलेक्ट्रिक व्हीकल को देश में मिलेगा बढ़ावा

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel