देश में 3 मई से 20 मई के बीच फुल लॉकडाउन! क्या ये सच हैं।
कोरोना की दूसरी लहर से पूरा देश संकट में घिरा हैं, कोरोना वायरस से संक्रमण के रोज के आंकड़े अब डराने वाले हैं। आज ही की बात करें तो एक दिन में चार लाख कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। वहीं मौत की संख्या में भी काफी इजाफा हो रहा हैं। ऐसे समय में एक बार फिर से देश में संपूर्ण लॉकडाउन की चर्चा तेज हो गई हैं।
सोशल मीडिया पर इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जिसमें फिर से देश में संपूर्ण लॉकडाउन की चर्चा अब जोर पकड़ने लगी हैं। इसे लेकर कई मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन मैसेजेज में पूरे देश में 3 मई से 20 मई के बीच सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाने की बात कही जा रही हैं।
देश में 3 मई से 20 मई के बीच फुल लॉकडाउन
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर में पीएम मोदी की फोटो के साथ सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि लॉकडाउन की नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है और इसमें 3 मई से 20 मई के तक पूरे देश में सम्पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई हैं। मैसेज में इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है, कि देश के सभी राज्यों ने संपूर्ण लॉकडाउन को लेकर सहमति जताई हैं। 3 मई से 20 मई तक पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई हैं।
इसे भी पढ़े: आरजेडी के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की कोरोना से मौत
जानिए वायरल मैसेज के दावे की सच्चाई
इन वायरल हो रहे फिर से संपूर्ण लॉकडाउन लगने की खबर का केंद्र सरकार के लिए तथ्यों की जांच करने वाली पीआईबी फैक्ट चेक (PIBFactCheck) टीम ने मामले को संज्ञान में लिया और इसकी पूरी पड़ताल अपने ट्वीटर हैंडल पर इन दावों के पीछे की सच्चाई के साथ शेयर किया हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने देश में 3 मई से 20 मई तक सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है।#PIBFactCheck: यह दावा #फर्जी है। केंद्र सरकार ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। pic.twitter.com/Xt93IDnMcc
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) April 30, 2021
पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने ट्वीट में लिखा- ‘सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने देश में 3 मई से 20 मई तक सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की हैं। PIBFactCheck ने कहा कि यह दावा फर्जी हैं। केंद्र सरकार ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की हैं।’
पीएम मोदी ने लॉकडाउन को लेकर ये बात कही है
बता दें कि 20 अप्रैल को देश के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने इस बात की ओर साफ इशारा किया था कि सरकार कहीं से लॉकडाउन नहीं लगाना चाहती हैं। पीएम मोदी ने कहा था कि वर्तमान स्थिति में हमें देश को लॉकडाउन से बचाना हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि 'मैं राज्यों से भी अनुरोध करूंगा कि वो लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में ही इस्तेमाल करें।' लॉकडाउन से बचने की भरपूर कोशिश करनी हैं।
वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि कोरोना का संक्रमण कम करने के लिए वे पूरे राज्य में लाकडाउन न लगाएं। वे इसके बदले जिलों में और जहां पर दूसरी लहर का असर ज्यादा है, वहां प्रतिबंधात्मक उपाय करें।




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें