Ads Right Header

Election Results : बंगाल, केरल, असम में सत्तारूढ़ दलों की वापसी, तमिलनाडु में डीएमके की जीत


Election Results 2021: पांच राज्यों में हुए विधानसभआ चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। सभी राज्यों में यह साफ हो चुका है कि कहां किसकी सरकार बनेगी। परिणामों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में सत्ता की कुर्सी पर एक बार फिर ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने कब्जा जमा लिया हैं। जबकि असम में बीजेपी एक बार फिर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी हैं। वहीं अगर तमिलनाडु की बात करें तो यहां डीएमके गठबंधन ने एआईएडीएमके गठबंधन को बुरी तरह से हराया हैं। केरल में कुर्सी एक बार फिर लेफ्ट के खाते में गई है तो वहीं पुडेचेरी में एनडीए की सरकार बनती दिखाई दे रही हैं।

पश्चिम बंगाल का परिणाम

विधानसभा चुनाव के लिए उपलब्ध ताजा आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 292 विधानसभा सीटों में सभी 292 सीटों का रुझान आ चुका हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ो के मुताबिक टीएमसी ने 209 सीटें जीत ली है जबकि 4 अन्य सीटों पर कब्जा जमाए हुए हैं।  वहीं बीजेपी ने 76 सीटें जीत ली है जबकि एक सीट पर अभी भी बढ़त बनाए हुए हैं। यहां अन्य के खाते में 2 सीटें गई हैं।

हालांकि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी नंदीग्राम में बीजेपी के अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी शुभेंदु अधिकारी से चुनाव हार गई हैं। इस जीत के बाद टीएमसी राज्य में लगातार तीसरी बार आसानी से सरकार बना लेगी।

तमिलनाडु का गणित

चुनाव आयोग की ओर से 234 सीटों के लिए उपलब्ध कराए रुझानों के मुताबिक तमिलनाडु में डीएमके गठबंधन को बढ़त हासिल हैं। डीएमके अकेले 111 सीटें जीत चुकी है जबकि 21 अन्य सीटों पर अभी बढ़त बनाए हुए हैं। यहां एआईएडीएमके को 61 सीटों पर जीत हासिल हुई है जबकि 6 अन्य सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। तमिलनाडु में कांग्रेस ने 14 सीटों पर कब्जा जमाया है जबकि 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। बाकी के बचे 17 अन्य सीटें अलग-अलग पार्टियों ने जीती हैं।

असम का हाल

चुनाव आयोग के आंकड़ो के मुताबिक असम में बीजेपी गठबंधन की दोबारा सरकार बनती दिखाई दे रही हैं। चुनाव आयोगी की वेबसाइट पर 126 सीटों के उपलब्ध रुझानों के मुताबिक बीजेपी को अकेले 60 सीटों पर जीत हासिल हुई हैं। जबकि कांग्रेस 29 सीटों पर कब्जा जमाया है. यहां एआईयूडीएफ को 16 सीटों पर जीत हासिल हुई हैं। जबकि असम गण परिषद के खाते में 9 सीटें गई हैं। बाकी के बचे अन्य 12 सीटों पर अलग-अलग दलों ने कब्जा जमाया हैं।

केरल में लेफ्ट का कमाल

केरल में हुए 140 विधानसभा सीटों का परिणाम आ चुका हैं। यहां लेफ्ट का जलवा दिखाई दे रहा है. सीपीएम ने 62 सीटों पर जीत हासिल की है तो सीपीआई ने 17 सीटों पर कब्जा जमाया हैं। वहीं कांग्रेस ने 21 सीटों पर जीत हासिल की हैं। यहां इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने 15 सीटों पर जीत हासिल की हैं।

पुडुचेरी की दलिय स्थिति

पुडुचेरी में एनडीए की सरकार बनती दिखाई दे रही हैं। राज्य में एआईएनआरसी ने 10 सीटों पर जीत हासिल की है तो वहीं बीजेपी ने 6 सीटें हासिल की हैं। इन दोनों दलों का चुनाव पूर्व गठबंधन हैं। यहां डीएमके 6 जबकि 6 अन्य सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमया हैं। पुडुचेरी में कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत हासिल की हैं।

कहां कितने चरण में हुए थे चुनाव

पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में जबकि असम में तीन चरणों में मतदान संपन्न हुआ था। तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान हुए थे।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel