National
कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में आज 1 मई से देशभर में 18 से अधिक उम्र वालों को वैक्सीन दी जाएगी। आज से 18 से 44 साल के लोगों को भी कोरोना वायरस का टीका लगाया जाएगा। हालांकि कई राज्यों ने वैक्सीन की कमी की बात कह कर आज से 18+ वालों को वैक्सीनेट करने से मना कर दिया है। वहीं कुछ राज्यों ने 1 मई से अपने कई जिलों में 18+ वालों को वैक्सीन लगाने की बात कही हैं।
आज से 18+ को भी लगेगी वैक्सीन, कुछ राज्यों में ही लगाई जाएगी वैक्सिन
शनिवार, 1 मई 2021
0
कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में आज 1 मई से देशभर में 18 से अधिक उम्र वालों को वैक्सीन दी जाएगी। आज से 18 से 44 साल के लोगों को भी कोरोना वायरस का टीका लगाया जाएगा। हालांकि कई राज्यों ने वैक्सीन की कमी की बात कह कर आज से 18+ वालों को वैक्सीनेट करने से मना कर दिया है। वहीं कुछ राज्यों ने 1 मई से अपने कई जिलों में 18+ वालों को वैक्सीन लगाने की बात कही हैं।
वहीं केंद्र सरकार ने कहा है कि वैक्सीन की कमी इतनी भी नहीं है कि राज्य 18+ वालों को 1 मई से वैक्सीन नहीं दे पाए। 45 से पार वालों को पहले की तरह ही वैक्सीन हर दिन मुफ्त में लगाई जाएगी। कुछ राज्यों में वैक्सीन के लिए 18+ वालों को इतंजार करना पड़ सकता है।
इन 6 राज्यों में 1 मई से 18+ वालों को लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन
- यूपी के सिर्फ 7 जिलों में 1 मई से 18+ वालों को भी वैक्सीन लगाई जा रही है। सरकार ने कहा है कि जिन जिलों में कोरोना के मामले 9 हजार से ज्यादा हैं, पहले वहां के लोगों को वैक्सीनेट किया जाएगा। बाद में बाकी जिलों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर, मेरठ और बरेली इन 7 जिलों में आज से वैक्सीन दी जाएगी।
- गुजरात के भी 10 जिलों में 18+ वालों को शनिवार से वैक्सीन लगाई जाएगी। अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर, जामनगर, कच्छ, मेहसाणा, भरूच और गांधीनगर में आज से 18 से अधिक उम्र वालों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
- मुंबई के 5 वैक्सीन सेंटर पर 18+ को वैक्सीनेट किया जाएगा। बीकेसी जम्बो फैसिलिटी, कूपर अस्पताल, सेवन हिल्स अस्पताल, राजावाड़ी अस्पताल और नायर अस्पताल में 1 मई से 18 से अधिक उम्र वालों को वैक्सीन लगाई जाएगी। यह जानकारी बीएमसी ने दी है।
- राजस्थान के 11 जिलों में आज से 18+ वालों को वैक्सीन लगाई जाएगी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा है कि 1 मई राजस्थान के 11 जिलों में 45 वर्ष से कम के आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीनेट किया जाएगा। ये 11 राज्य हैं- भीलवाड़ा, कोटा, उदयपुर, अलवर, जयपुर, जोधपुर, पाली, धौलपुर,सीकर, बीकानेर और अजमेर।
- ओडिशा सरकार ने शुक्रवार 30 अप्रैल शाम कोवैक्सिन की 1.5 लाख खुराक की खेप मिलने के बाद शनिवार यानी 1 मई से 18+ के लिए टीकाकरण शुरू करने की घोषणा की है।
- छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा, 'राज्य को शनिवार दोपहर कोवैक्सिन की 1.5 लाख खुराकें मिलेंगी। हमने टीकाकरण कार्यक्रम में देरी नहीं करने का फैसला किया है और दोपहर 1 मई से टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। वैक्सीन के स्टॉक में आने के बाद टीकाकरण जारी रहेगा।
Previous article
Next article




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें