Ads Right Header

आज सीएम पद की शपथ लेंगी ममता बनर्जी

 
टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की थी। इसके बाद राज्यपाल ने कहा था कि ममता बनर्जी को पांच मई को सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के लिये राजभवन आमंत्रित किया गया है।

विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी आज सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। बता दें कि ममता बनर्जी लगातार तीसरी बार राज्य की कमान संभालने जा रहीं हैं। शपथ ग्रहण समारोह में कोविड प्रोटोकॉल के चलते कुछ ही लोग उपस्थित रहेंगे।

कोविड प्रोटोकॉल को देखते हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम को छोटा रखा गया हैं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम 55 मिनट का होगा। सीएम ममता सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर कालीघाट स्थित अपने घर से शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए रवाना होंगी। उनके साथ भतीजे अभिषेक बनर्जी और प्रशांत किशोर मौजूद रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली, टीएमसी के महासचिव पार्थ चटर्जी, वरिष्ठ नेता सुब्रत मुखर्जी, राज्य के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य को आमंत्रित किया गया हैं।

इसके अलावा लेफ्ट के चेयरमैन विमान बोस, बंगाल बिजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष, बीजेपी के नेता मनोज टिग्गा, कांग्रेस नेता अब्दुल मन्नान, अधीर रंजन चौधरी, प्रदीप भट्टाचार्य को भी आमंत्रित किया गया हैं। हालांकि कांग्रेस की तरफ से अभी भी आमंत्रण पत्र मिलने की कोई पुष्टि नहीं की गई हैं।

शपथ ग्रहण के बाद ममता बनर्जी सीधा नबन्ना जाएंगी। नबन्ना में ममता बनर्जी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी 292 में से 213 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सत्ता में आई हैं। बीजेपी को 77 सीटों पर जीत हासिल हुई हैं। दो सीटों पर अन्य ने जीत दर्ज की हैं।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel