Exclusive
दिल्ली के जहांगीरपुरी (Jahangirpuri Violence) में अतिक्रमण के खिलाफ एमसीडी की कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी हैं। कोर्ट ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिए हैं। अब इस मामले में कल फिर सुनवाई होगी।
जहांगीरपुरी पुर में MCD के बुलडोजर पर SC का ब्रेक, यथास्थिति बनाए रखने के दिए आदेश
बुधवार, 20 अप्रैल 2022
0
एमसीडी ने रोका अभियान
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे विध्वंस अभियान पर रोक लगा दी गई हैं। मेयर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान को रोक दिया गया हैं।
सुबह शुरू हुआ था अभियान
उत्तर नगर निगम के बुलडोजर अतिक्रमण हटाने के लिए आज सुबह कुशल चौक पर पहुंचे थे। अतिक्रमण हटाओ अभियान कुछ देर चला था। बुलडोजर के जरिए कुछ रेहड़ियों को तोड़ा गया। रेहड़ियों को तोड़ने के बाद अन्य अवैध निर्माण को भी तोड़ा गया।
बता दें कि जहांगीरपुरी के कुशल चौक पर ही हनुमान जन्मोत्सव के दौरान शोभायात्रा पर पथराव किया गया था। इस दौरान वहां हिंसा भड़क उठी थी। हिंसा में दिल्ली पुलिस के जवानों सहित कई लोग घायल हुए।
Previous article
Next article




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें