Share Market: गिरावट के साथ बाजार हुए बंद, सेंसेक्स 575 अंक टूटा, निफ्टी 169 अंक फिसला
Stock Market Update Today : रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले तेज किए जाने से दुनियाभर के बाजारों में बिकवाली हैं। घरेलू शेयर बाजार में भी जमकर गिरावट आई हैं। आज निफ्टी 17728 के नीचे चला गया हैं। वहीं सेंसेक्स भी करीब 73 अंक टूट गया हैं। ज्यादातर सेक्टर में आज बिकवाली देखने को मिली हैं। हालांकि मेटल और ऑयल एंड गैस सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली हैं। फिलहाल सेंसेक्स में 575.47 अंकों की कमजोरी रही है और यह 59,034.95 के स्तर पर बंद हुआ है जबकि निफ्टी 77 अंक टूटकर 17639 के स्तर पर बंद हुआ हैं।
आज के कारोबार में बैंक शेयरों में जमकर मुनाफा वसूली देखने को मिली। निफ्टी पर बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स 4 फीसदी से ज्यादा टूट गए हैं। आटो इंडेक्स में 4 फीसदी गिरावट हैं। वहीं रियल्टी इंडेक्स में 5 फीसदी गिरावट रही। सिर्फ मेटल इंडेक्स ही हरे निशान में दिख रहा है और इसमें 2 फीसदी से ज्यादा तेजी रही। आईटी, फार्मा और एफएमसीजी इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए हैं। सेंसेक्स 30 के 25 शेयर कमजोर होकर बंद हुए हैं। BHARTIARTL, HCLTECH, TATASTEEL, INFY और ITC ही हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहे।
निफ्टी में इन शेयर्स ने किया ठीकठाक प्रदर्शन
निफ्टी के टॉप गेनर्स की बात करें तो इस सूची में दिविस लेब, एचयूएल, डा रेडडी लेबोरेट्रीज और ICICI Bank रहे जबकि Adani Ports, Titan Company, HDFC, Power Grid Corp और ONGC टॉप लूजर्स रहे।




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें