CM योगी से The Kashmir Files की टीम ने की मुलाकात, फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए जताया आभार
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बॉलीवुड फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की टीम से मुलाकात की. योगी ने फिल्म की जमकर तारीफ की और टीम को यह फिल्म बनाने के लिए बधाई दी. यूपी के सीएम ने कहा कि यह फिल्म समाज और देश को जागरूक करने का काम करेगी. यह फिल्म यूपी में पहले ही टैक्स फ्री कर दी गई है और फिल्म पूरे देश में जमकर सुर्खियां बटोर रही है. कश्मीरी पंडितों के साथ 1990 में हुई घटनाओं के आधार पर बनाई गई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट साबित हुई हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्विटर पर कश्मीर फाइल्स की टीम के साथ हुई मुलाकात की तस्वीर शेयर की है। सीएम ने लिखा, "फिल्म द कश्मीर फाइल्स मजहबी कट्टरता व आतंकवाद की अमानवीय विभीषिका को निर्भीकता से प्रकट करती है। निसंदेह यह चलचित्र समाज व देश को जागरूक करने का काम करेगा। ऐसी विचारोत्तेजक फिल्म निर्माण के लिए पूरी टीम को बधाई देता हूं। " इस फिल्म की बीजेपी नेता जमकर तारीफ कर रहे हैं, जबकि विपक्ष के कई नेता इस फिल्म की आलोचना कर रहे हैं।
फिल्म #TheKashmirFiles मजहबी कट्टरता व आतंकवाद की अमानवीय विभीषिका को निर्भीकता से प्रकट करती है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 20, 2022
निःसंदेह यह चलचित्र समाज व देश को जागरूक करने का काम करेगा।
ऐसी विचारोत्तेजक फिल्म निर्माण के लिए पूरी टीम को बधाई देता हूं।@AnupamPKher @vivekagnihotri pic.twitter.com/Bd72cdPFfM
'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया है. इसमें अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती जैसे बॉलीवुड सितारों ने अहम किरदार निभाया है। विवेक अग्निहोत्री ने योगी से मुलाकात से पहले कहा, "बॉलीवुड का सिस्टम अलग है और मैं उस सिस्टम को तोड़कर ही यहां आया हूं। मैं बहुत अलग तरीके की भारतीय मिजाज की फिल्में बनाता हूं। फिल्म सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि एक सॉफ्ट पावर भी है। ऐसे में दुनिया को इसके जरिए कई अहम मुद्दों के संबंध में बताया जा सकता है"




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें