मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का हार्ट अटैक से निधन, कोरोना वायरस से भी थे संक्रमित
मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का कोरोना से निधन हो गया हैं। लंबे समय तक जी न्यूज में एंकर रहे रोहित सरदाना इन दिनों आज तक न्यूज चैनल में एंकर के तौर पर काम कर रहे थे। उन्हें शुक्रवार को सुबह हार्ट अटैक आया, जिसमें उनकी मौत हो गई। वह कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे। हार्ट अटैक के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन बचाया नहीं जा सका।
वही उनके निधन की खबर सुनकर मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई हैं। कई पत्रकारों ने उनके निधन की खबर ट्वीट की हैं। उनके निधन की खबर सुनकर मीडिया जगत स्तब्ध हो गाय हैं। कई पत्रकारों ने उनके निधन पर ट्वीट कर शोक जताया हैं। पत्रकारों के अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ, मोदी सरकार में मंत्री स्मृति ईरानी समेत कई बड़े राजनेताओं ने भी उनके निधन पर शोक जताया हैं।
वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी ने ट्वीट किया, 'अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। यह भगवान की नाइंसाफ़ी है...। ॐ शान्ति।'
अब से थोड़ी पहले @capt_ivane का फ़ोन आया।उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे।हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी।ये वाइरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी।इसके लिए मैं तैयार नहीं था।ये भगवान की नाइंसाफ़ी है..
— Sudhir Chaudhary (@sudhirchaudhary) April 30, 2021
ॐ शान्ति
इसे भी पढ़े: 1 मई से 18+ लोगों के लिए वैक्सीनशन मुश्किल, जानिए क्या कह रही हैं राज्य सरकारें
वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना के निधन को लेकर वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने ट्विटर पर लिखा, ''बहुत ही भयानक समाचार हैं। जाने-माने टीवी न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है। आज सुबह दिल का दौरा पड़ा। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।''
More terrible news friends. Well known Tv news anchor Rohit Sardana has passed away. Had a heart attack this morning. Deep condolences to his family. RIP
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) April 30, 2021
वहीं आजतक मीडिया संस्थान से जुड़ी पत्रकार चित्रा त्रिपाठी ने लिखा, ''हंसता-खेलता परिवार, दो छोटी बेटियाँ. उनके लिए इस दंगल को हारना नहीं था रोहित सरदाना जी. आज सुबह चार बजे नोएडा के निजी अस्पताल में ICU में आपको ले ज़ाया गया और दिन चढ़ने के साथ ये बहुत बुरी खबर. कुछ कहने को अब बचा ही नहीं.''
😭😭😭😭😭
— Chitra Tripathi (@chitraaum) April 30, 2021
हँसता-खेलता परिवार, दो छोटी बेटियाँ. उनके लिए इस #दंगल को हारना नहीं था @sardanarohit जी.
आज सुबह चार बजे नोएडा के निजी अस्पताल में ICU में आपको ले ज़ाया गया और दिन चढ़ने के साथ ये बहुत बुरी खबर.
कुछ कहने को अब बचा ही नहीं 🙏🏻 pic.twitter.com/M3qKQvQ4mK
रोहित सरदाना के निधन पर शिव अरोरा ने भी ट्वीट कर संवेदना जताई। उन्होंने कहा, ''विदाई, रोहित भाई. यह विश्वास नहीं किया जा सकता हैं। कोई शब्द नहीं बचे हैं। आपको याद किया जाएगा, मेरे दोस्त।''
Farewell, Rohit bhai.
— Shiv Aroor (@ShivAroor) April 30, 2021
Cannot believe this.
No words.
You will be missed, my friend. pic.twitter.com/tCwyw1hxZK
रोहित सरदाना के निधन पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जाताया। उन्होंने लिखा, ''वरिष्ठ पत्रकार श्री रोहित सरदाना जी का निधन अत्यंत दुःखद हैं। वह जनपक्षीय पत्रकारिता के अप्रतिम हस्ताक्षर थे। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को शान्ति व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति''
वरिष्ठ पत्रकार श्री रोहित सरदाना जी का निधन अत्यंत दुःखद है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 30, 2021
वह जनपक्षीय पत्रकारिता के अप्रतिम हस्ताक्षर थे।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को शान्ति व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति
रोहित सरदाना के निधन पर स्मृति ईरानी ने शोक जताया। उन्होंने लिखा, ''पत्रकारिता जगत के प्रतिभावान और लोकप्रिय वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना जी के असामयिक निधन के बारे में जानकर स्तब्ध हूं। उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं. ॐ शांति।''
पत्रकारिता जगत के प्रतिभावान और लोकप्रिय वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना जी के असामयिक निधन के बारे में जानकर स्तब्ध हूँ।
— Smriti Z Irani (@smritiirani) April 30, 2021
उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करती हूँ और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूँ।
ॐ शांति 🙏




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें